{"_id":"5c59be5bbdec222be7358545","slug":"81549385307-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने वायरल किया अश्लीव वीडियों, युवती की शादी कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने वायरल किया अश्लीव वीडियों, युवती की शादी कटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर से युवती का अश्लील वीडियो वायरल, शादी टूटी
- युवती के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
- रामपुर कारखाना इलाके का है युवक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। युवती की शादी तय होने से नाराज युवक ने उसका अश्लील वीडियो दूसरी बार फेसबुक पर वायरल कर दिया। जिसकी वजह से युवती की शादी टूट गई। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव निवासी युवक और बघौचघाट इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती के बीच वर्षों से नजदीकियां थी। इसी दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। एक साल पहले युवती की शादी तय हो गई। इससे नाराज युवक ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में रामपुर कारखाना थाने में केस दर्ज कराया गया। मामले की जांच उस समय के रामपुर कारखाना के एसओ और अब सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद कर रहे हैं। हालांकि साल भर पहले वायरल वीडियो की जानकारी लड़के पक्ष वालों को नहीं हुई। अब दूसरी बार युवक ने फिर से वहीं अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी लड़के पक्ष को हो गई। जिसकी वजह से युवती की शादी टूट गई। मंगलवार को युवती के पिता ने विवेचक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि युवती के पिता ने तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।