फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपहृत रिटायर सेक्रेटरी को पुलिस ने बचाया

अपहृत रिटायर सेक्रेटरी को पुलिस ने बचाया

Tue, 01 Jan 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अपहृत रिटायर सेक्रेटरी को पुलिस ने बचाया
यूपी पुलिस
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक सेवानिवृत्त सेक्रेट्री के अपहरण की सूचना परिवारवालों ने मंगलवार की सुबह एसपी को दिया। एसपी ने सर्विलांस के सहारे यूपी-100 से अपहृत वृद्ध को बरामद करा लिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव निवासी सीता शरण राजभर सेक्रेट्री पद से रिटायर हुए हैं। कुछ दिन पूर्व वह सलेमपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे थे। उसी दौरान दो युवक मिले और उनसे जमीन खरीदने की बात कही। दोनों अपना मोबाइल नंब देकर चले गए। कुछ दिन बाद सीता शरण ने दोनों युवकों से बात की तो कसया में जमीन होने का हवाला देते तीन लाख रुपये में मिलने की बात कही। सीता शरण तीन लाख रुपये लेकर बताए गए स्थान पर गए। जमीन दिखाकर रुपये ले लिया गया। उसके बाद से जमीन मालिक और रुपये मांग रहा है। सीताशरण मंगलवार को तीन लाख रुपये ब्याज पर लेकर बेटे के साथ देवरिया-रुद्रपुर मोड़ खड़े थे। दो युवक चार पहिया वाहन में बैठाकर रुपये ले लिए और धमकी दी कि शोर किया तो हत्या कर देंगे। बेटे ने पुलिस अधीक्षक एन. कोलांचि से मिलकर मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया। डायल-100 के हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश चैरसिया, चालक बिकाऊ ने सीता शरण को खोज कर सदर कोतवाली को सौंप दिया। सदर कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed