फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बोस की प्रतिमा पर पोती कालिख, हंगामा

बोस की प्रतिमा पर पोती कालिख, हंगामा

Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बोस की प्रतिमा पर पोती कालिख, हंगामा
आजाद हिन्द सेना वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कसया रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर रविवार की रात शरारतीतत्वों ने कालिख पोत दी। गले में जूतों की माला भी डाल दी। सुबह इसकी जानकारी होते ही लोग उग्र हो गए। आजाद हिंद सेना के कार्यकर्ताओं ने गुस्सा प्रदर्शित किया। नारेबाजी कर विरोध जताया। सूचना पाकर पहुंचे सदर कोतवाल ने प्रतिमा की सफाई कराई। शरारतीतत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आजाद हिंद सैनिक बोस की प्रतिमा के साथ हुए अभद्रता से उग्र हो गए। सुभाष चौक पर एकत्र होकर पुलिस की शिथिलता के विरोध में नारेबाजी की। ऋषि पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। अराजकतत्वों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ऋषि पांडेय ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रनायक को अपमानित करने का कार्य दूसरी बार की है। पुलिस प्रशासन की ओर से पहली बार अगर सख्ती बरती गई होती तो आज ऐसी घटना नहीं होती। पुलिस दोषियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करे। इस दौरान नौशाद खान, अभिषेक चौरसिया, नीरज पांडेय, विवेक गुप्ता, राहुल पांडेय, गोलू गिरि, विनोद शाह, आका वर्मा, जफर इकबाल, पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed