फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गोरखपुर का इनामी बदमाश ओमप्रकाश देवरिया में गिरफ्तार

गोरखपुर का इनामी बदमाश ओमप्रकाश देवरिया में गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर का इनामी बदमाश ओमप्रकाश देवरिया में गिरफ्तार
गोरखपुर का 25 हजार का इनामी देवरिया पुलिस के हत्थे चढा एसपी एन कोलांची ने किया पर्दाफाश। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गोरखपुर जिले के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश ओमप्रकाश चंद को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। स्वाट टीम और भलुअनी पुलिस के हाथ संयुक्त रूप से सफलता लगी। पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एन.कोलांचि ने बताया कि स्वाट टीम और भलुअनी पुलिस को मुखबिर ने एक बाइक सवार बदमाश के इसी रास्ते से पडरौना की तरफ जाने की सूचना दी थी। इस पर स्वाट टीम के एसआई संतोष सिंह और भलुअनी के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने घेराबंदी कर सोनाड़ी मोड़ पर बाइक सवार को रोका। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश चंद निवासी नर्रे, थाना गगहा, गोरखपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 32 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसने बताया कि पिछले साल गांव के बगल में संत प्रसाद की हत्या हुई थी। इस मामले में वह आरोपी है और फरार चल रहा है। गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पडरौना की तरफ जा रहा था। भलुअनी पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया। उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया, जहां से वह जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed