{"_id":"5b86cfb842c79246382cfec5","slug":"81535561656-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से तेल डिपो के गार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की चपेट में आने से तेल डिपो के गार्ड की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुरवा चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार मानिक गांव निवासी 58 वर्षीय उमेश सिंह इंडियन ऑयल बैतालपुर डिपो में कर्मचारी थे। कुछ माह पहले वह सेवानिवृत हो गए। इसके बाद संविदा पर डिपो में गार्ड का कार्य करते थे। मंगलवार की रात करीब 8 बजे घर से बैतालपुर डिपो जाने के लिए बाइक से निकले। अभी वह पुरवा चौराहा के समीप पहुंचे थे कि गोरखपुर से आ रही लोडेड पिकअप ने टक्कर मार दिया। हेलमेट होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही जिला अस्पताल में गांव व घर वालों की भीड़ जुट गई। पत्नी, बेटे मीतेश कुमार और हेंमत का रो रोकर बुरा हाल था। प्रभारी कोतवाल राजबीर यादव ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।