{"_id":"5b6dc6334f1c1b54208b7fd5","slug":"81533920819-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की तीन घटनाओं में मासूम समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की तीन घटनाओं में मासूम समेत छह घायल
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की तीन घटनाओं में छह घायल
खुखुंदू के पिपरा खेमकरन, शेरवां बभनौली का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के तीन गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। सभी का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। एक महिला ने अपने जेठ पर ही कपड़ा फाड़ने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
पिपरा खेमकरन के बबलू अंसारी का आरोप है कि पिता मुख्तार नशे में गाली दे रहे थे। पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान कुछ लोग उसे, पत्नी आसमां खातून और चार माह की बच्ची आलिया को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के वकील अंसारी की तरफ से भी नसीबून खातून और सोनी खातून के घायल होने की तहरीर दी गई है। मारपीट की दूसरी घटना शेरवां बभनौली गांव की है। इंदू देवी का आरोप है कि गांव की एक महिला चोरी की नीयत से घर में घुस गई। उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसकी शिकायत आरोपी महिला के परिजनों से किया तो वह लोग आगबबूला हो गए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीसरी घटना थानाक्षेत्र के एक गांव की है। महिला का आरोप है कि रात को वह खाना बना रही थी। इसी बीच जेठ घर में घुस गया और बांह पकड़कर अपने साथ चलने को कहने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिया। महिला का आरोप है कि पति मजदूरी करने चले जाते हैं। आए दिन जेठ छेड़खानी का प्रयास करता है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।