{"_id":"5b5a02a44f1c1b4f748b6f86","slug":"81532625572-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स लूट कर भाग रहे बदमाश पकड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स लूट कर भाग रहे बदमाश पकड़ाए
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स लूट कर भाग रहे बदमाश पकड़े गए
हरिजन छात्रावास के पास बुधवार की रात हुई घटना
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के हरिजन छात्रावास के पास ई-रिक्शा से जा रही महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भटवलिया निवासी शबनम पत्नी मकबूल आलम अंसारी बुधवार की शाम को साकेनगर की तरफ किसी काम से गई थी। रात आठ बजे वह ई-रिक्शा से लौट रही थी। अभी वह हरिजन छात्रावास के पास पहुंची थी कि दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और पर्स लूट कर भागने लगे। पर्स में वह 10 हजार रुपये रखी थी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 की गाड़ी दोनों को कोतवाली लाई। पीड़ित शबनम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अमेठी के रहने वाले अजय और उमानगर मोहल्ले के श्यामू के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में हैं।