{"_id":"5949608d4f1c1b312a8b464b","slug":"81497981069-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चाचा, भतीजे की मौत, बाल-बाल बचा भांजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में चाचा, भतीजे की मौत, बाल-बाल बचा भांजा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, बाल-बाल बचा भांजा
सलेमपुर (देवरिया)। बहन के घर से वापस आ रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। भांजा बाल-बाल बच गया। हादसा बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक और खलासी पुलिस कस्टडी में है।
कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ श्यामपुर गांव निवासी अरशद सिद्दीकी अपने 12 वर्षीय भतीजे आयाम के साथ बाइक से बहन के घर ईदी लेकर बलिया जिले के सिकंदरपुर मंगलवार की सुबह गए थे। उधर से दस वर्षीय भांजे समीर को लेकर घर के लिए चले। तीनों बलिया के उभांव गांव के समीप पहुंचे थे कि देवरिया की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा और भतीजा की मौत हो गई। बाइक पर बीच में बैठा भांजा छिटकर दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। पुलिस ने सलेमपुर कोतवाली के माध्यम से मृतकों के घर वालों को दुर्घटना की खबर भेजवाई। हादसे की खबर मिलते ही गांव वाले और रिश्तेदार उभांव थाने पर पहुंच गए। भांव के एसओ जयचंद्र भारती ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।