{"_id":"5c6d85c9bdec22736c04d3c3","slug":"71550681545-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारकर नकदी-जेवरात की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारकर नकदी-जेवरात की लूट
विज्ञापन
भाटपाररानी में गोली लगने से घायल सुरेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपाररानी। भाटपाररानी थानाक्षेत्र के उसका गांव में मंगलवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। संयोग ही रहा कि गोली युवक के बाएं हाथ को स्पर्श करते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खोखा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल सुरेश प्रसाद का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
उसका गांव निवासी सुरेश प्रसाद 30 पुत्र हंसनाथ गाड़ी धुलाई सेंटर चलाता है। उसे देरी तक लघुशंका करने की बीमारी है। गोरखपुर के किसी चिकित्सक के वहां से उनका उपचार चल रहा है। सुरेश के अनुसार मंगलवार की रात ढाई बजे वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। उसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। एक उसके कमरे में बॉक्स, आलमारी खंगालने लगा और दूसरा मुख्य दरवाजे पर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। लघु शंका कर सुरेश प्रसाद घर में जा रहे थे। उन्होंने दरवाजे के बाहर एक नकाबपोश को देखा तो उनके होश उड़ गए। सुरेश ने तत्काल उसे धक्का देकर दूसरे नकाबपोश को कमरे में बाहर से दरवाजा बंद करना चाहा तो उसने बाहर निकलने के प्रयास में सुरेश प्रसाद को गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ को स्पर्श करते हुए बाहर निकल गई। वह फर्श पर गिर गया। नकाबपोश बदमाश बैग में रखा 50 हजार रुपये नकद, महिलाओं के सोने और चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग पहुंचे। घायल सुरेश प्रसाद को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरेश प्रसाद ने भाटपाररानी पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।