फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अनुपस्थित मिले प्रधानाचार्य और शिक्षक, रोका वेतन

अनुपस्थित मिले प्रधानाचार्य और शिक्षक, रोका वेतन

Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले प्रधानाचार्य और शिक्षक, रोका वेतन
देवरिया। डीआईओएस ने सोमवार को जिले के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना प्रार्थना पत्र दिए अनुपस्थित पाए गए प्रधानाचार्य व चार शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई के साथ ही कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। एक वित्तविहीन विद्यालय में कोर्स पूरा नहीं होने पर प्रबंधक को संबंधित विषयों के शिक्षकों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस शिवंचद राम सबसे पहले बलदेव स्वामी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरौना पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य बिना प्रार्थना पत्र दिए अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही यहां के शिक्षक तारकेश्वर सिंह, जयराम, रामनरेश सिंह, विश्वामित्र तिवारी भी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने इस संदर्भ में सभी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य से कार्यालय में स्पष्टीकरण देने को आदेशित किया। इसके बाद कृषक विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गड़ेर पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां कोर्स पूरा कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरा व वायसयुक्त रिकॉर्डर लगाने का काम चल रहा है। डीआईओएस ने उन्हें समय से प्री बोर्ड की परीक्षा कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वह सर आरवी मेमोरियल विद्यालय गड़ेर पर आए। यहां पर कक्षा 10 में पंजीकृत 45 छात्रों के सापेक्ष मौके पर 12 उपस्थित एवं इंटर 45 के सापेक्ष 13 छात्र ही उपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कक्षाध्यापकों से स्पष्टीकरण देने को कहा। इंटर में भौतिक विज्ञान, रसायन, गणित व अंग्रेजी विषय के कोर्स नहीं पूरा होने पर प्रबंधक को संबंधित अध्यापकों का मानदेय रोकने, प्री बोर्ड की परीक्षा दिसंबर के अंत तक एवं अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर कोर्स को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed