फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नहीं भा रही खुली हवा, खुद जेल जा रहे बदमाश

नहीं भा रही खुली हवा, खुद जेल जा रहे बदमाश

Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नहीं भा रही खुली हवा, खुद जेल जा रहे बदमाश
खुली हवा में घुला खौफ, खुद जेल जा रहे बदमाश
विज्ञापन

इनाम घोषित होने के बाद सता रहा है एनकाउंटर का भय, 15 दिनों में कई कर चुके सरेंडर तो कई तैयारी में

सुनील कुमार सिंह
देवरिया। इसे पुलिस की सख्ती का असर कहें या एनकाउंटर का खौफ। इनामी बदमाशों को जिले की खुली हवा नहीं भा रही। लिहाजा वह खुद ही जेल की सलाखों के पीछे भाग रहे हैं। हाल में ही कई इनामी बदमाशों के सरेंडर से तो यही साबित हो रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस की ओर से इनाम घोषित होते ही बदमाशों ने जेल जाने में ही भलाई समझी। जल्द ही कुछ और ‘इनामियों’ के भी सरेंडर करने की चर्चाएं हैं। यही नहीं कई ने तो जिला या सूबा ही छोड़ दिया है। उन्होंने बिहार के जिलों में तो कुछ के नेपाल में भी ठौर बनाने की खबर मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरी तत्परता से बदमाशों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी हुई है।
केस नंबर: एक
27 को इनाम घोषणा, 29 को हुआ हाजिर
बनकटा के रुस्तम बहिआरी गांव निवासी तारबाबू यादव पर कईथानों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। नवंबर में उसने गांव के ही एक युवक पर गोली चलाई। 27 नवंबर को पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हालांकि वह गिरफ्तारी के जाल में नहीं फंसा। पुराने मामले में जमानत खारिज कराकर 29 नवंबर को जेल चला गया।
विज्ञापन


केस नंबर: दो
चकमा देकर राजेंद्र और विकास हाजिर
पुलिस ने 30 नवंबर को सदर के चितामनचक गांव के राजेंद्र यादव उर्फ भोलू और सकरापार के विकास यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा। राजेंद्र पर चार और विकास पर आठ मुकदमे हैं। हत्या मामले के वारंट में एक दिसंबर को भोलू ने सरेंडर कर दिया। पुलिस फिर चूकी जब विकास गुरुवार को गैंगेस्टर के पुराने मामले में हाजिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर: तीन
अनूप के हत्यारोपी ने भी किया सरेंडर
23 नवंबर की रात शहर के मालवीय रोड पर हुई बस मालिक अनूप राय की हत्या मामले में पांच पर नामजद केस दर्ज हुआ। शशांक शेखर उर्फ सन्नी राय गिरफ्तार हुआ। पुलिस बाकियों की तलाश में थी। पर आरोपी खुशहाल मंसूर उर्फ खुर्शीद ने भी न्यायालय में समर्पण कर दिया। अनूप की हत्या में खुशहाल की अहम भूमिका मानी जा रही है।

केस नंबर: चार
सुभाष ने दे रखी है अर्जी
रुद्रपुर के उसरा बाजार स्थित फ्लोर मिल से पुलिस ने 2 दिसंबर को करीब 19 लाख की शराब पकड़ी थी। मिल मालिक सुभाष जायसवाल पर भी केस दर्ज हुआ। फरारी के चलते पुलिस ने उस पर पिछले दिनों 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। तब से बेचैन सुभाष कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। शनिवार को उसने अर्जी भी दे दी।



इनाम घोषित होने पर अपराधी सरेंडर कर रहे हैं। हाल के दिनों में तीन इनाम घोषित बदमाशों में से दो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यह भी पुलिस की उपलब्धि है। बदमाश जेल में रहें, यह जनता के लिए राहत ही है।
-एन.कोलांचि, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed