फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 16 May 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
रंजीत फाइल फाेटाो - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज के सामने बुधवार को भाटपाररानी-रतसिया मार्ग पर पिकअप और बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिकअप का चालक फरार हो गया। गांववालों ने पिकअप को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

खामपार थाना के जावाडीह गांव निवासी बंकालाल यादव का 19 वर्षीय पुत्र रंजीत अपनी बाइक से छितौनी जा रहा था। वह भाटपाररानी-रतसिया मार्ग पर स्थित ब्रहमचारी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि उसी समय सामने से आ रही एक पिकअप की चपेट में आ गया। बाइक सवार रंजीत यादव सड़क पर गिर गया। सिर और गले के पास गहरी चोट आई। मौके पर पहुंचे गांववालों से उसने अपना नाम और गांव का नाम बताया। गांववाले उसके घर सूचना देकर पास के टीकमपार चौराहे पर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां भाटपाररानी पीएचसी रेफर कर दिया गया। पीएचसी पहुंचने तक युवक की मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी
देवरिया। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के जौरा बाजार निवासी अवधकिशोर 40 पुत्र सीताराम किसी रिश्तेदार के घर आया था। बुधवार को वह गांव लौट रहा था। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे के पास वह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक हेलमेट नहीं लगाया था। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed