{"_id":"5aef39f34f1c1b61098b84b0","slug":"71525627379-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी मदरसे की बस पलटी, तीन बच्चे जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से भरी मदरसे की बस पलटी, तीन बच्चे जख्मी
Updated Sun, 06 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के फेर में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। कुशीनगर हादसे के बाद रविवार को बनकटा थाना क्षेत्र के नोनाड पांडेय के पास एक मदरसे की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में चालक सहित 28 बच्चे सवार थे। इनमें तीन बच्चों को चोट आई है। आसपास के ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।
मदरसा सिद्दीक अहमद दिस्तौली की बस सुबह आठ बजे क्षेत्र के रघुनाथपुर, सोहनपुर, जंजीरहा, भठहीं भांट, बलुआ होते हुए बच्चों को लेकर सुकवा-अकटही मार्ग से होकर मदरसे की ओर जा रही थी। नोनाड पांडेय के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तत्काल पहुंचकर बचाव में जुट गए। बस में फंसे बच्चों व चालक देवेंद्र यादव को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन बच्चों को हल्की चोट आई। उनका पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पाकर अभिभावक व स्कूल प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचे। बच्चों को बोलेरो से विद्यालय भेजा गया। मदरसा प्रबंधक डॉ. एमएम अंसारी ने बताया कि बस मोड़ते समय बाइक सवार के आने और चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई है।
बस का न नंबर था और न ही अनुमति
भाटपाररानी। मदरसा की बस नई थी। अभी उस पर नंबर भी नहीं लिखवाया गया था। मदरसा प्रबंधन ने एआरटीओ से परमिशन भी नहीं ली थी। ग्रामीणों ने बताया कि बस के अंदर अग्निशमन यंत्र भी नहीं था। विद्यालय मान्यता प्राप्त और अनुदानित है। यह संयोग ही था कि बच्चों से भरी बस पलटी लेकिन किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। मदरसा प्रबंधन ने बताया कि बस नंबर और अनुमति के लिए एआरटीओ कार्यालय में आवेदन किया गया है। उधर, इस बाबत एसडीएम रामकेश यादव ने बताया कि अभियान चलाकर जल्द ही ऐसे वाहनों व विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।