फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 10 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा
crime
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात एक दुकान छापामार कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो लोगाें को हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य आरोपी के स्थायी पते की जानकारी न होने के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई छह माह पहले लखनऊ में दर्ज हुए केस पर किया है।
विज्ञापन

तहसील गेट के समीप एक दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने की जानकारी छह माह पहले यूआईडीएआई लखनऊ आफिस को हुई। इसकी जानकारी होने पर उसी समय डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार पांडेय ने लखनऊ सदर कोतवाली में सलेमपुर के वार्ड नंबर चार निवासी आपरेटर शशि गुप्ता, दिनेश कुमार प्रजापति, देव सिंह व पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, छल करने, साजिश करने व साइबर क्राइम का केस दर्ज कराया था। यह मामला सलेमपुर का होने के कारण इस केस को कोतवाली सलेमपुर में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई। रात को पुलिस की कार्रवाई में शशि गुप्ता और दिनेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार करने में सफल हुई। कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि आरोपी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, दो अन्य को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed