फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नदी में डूबा

नदी में डूबा

Sat, 11 May 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबा
नहाने गया छात्र सरयू नदी में डूबा
विज्ञापन


बरहज के गौरा घाट पर हुई घटना, तलाश में जुटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर के गौरा घाट पर नहाने गया आठवीं का छात्र सरयू में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने तलाश की, लेकिन देर शाम तक लापता छात्र का पता नहीं चल सका। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरा-जयनगर निवासी राजेश सोनकर का पुत्र किशन सोनकर (16) कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। बताते हैं कि नहाने के दौरान किशन गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे डूबता देखकर साथियों ने शोर मचाया। जब तक लोग जुुटते, किशन पानी में समा गया। पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे, मगर शाम पांच बजे तक किशन का कहीं पता नहीं लग सका। बेटे के डूबने की खबर मिलते ही मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में एसडीएम विनीत सिंह ने बताया कि गोताखोर के माध्यम से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed