{"_id":"5ca787eebdec2214435fc698","slug":"61554483182-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी का वाहन टेंपो और बाइक से टकराया, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी का वाहन टेंपो और बाइक से टकराया, चार जख्मी
विज्ञापन
लग्जरी वाहन और टेंपो में टक्कर, चार जख्मी
बघौचघाट के धूस देवरिया गांव के पास हुआ हादसा
लग्जरी वाहन में सवार थे एक पार्टी से घोषित प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के धूस देवरिया गांव के पास शुक्रवार को लग्जरी वाहन और टेंपो में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी का उपचार पथरेदवा पीएचसी में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लग्जरी वाहन को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि इसमें देवरिया सदर सीट का एक प्रत्याशी सवार था। उस पर संबंधित पार्टी का झंडा भी लगा था। देवरिया संसदीय सीट से एक दल की ओर से घोषित प्रत्याशी अपने काफिले के साथ जनसंपर्क के लिए फाजिलनगर की ओर जा रहे थे। काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं। एक लग्जरी वाहन में प्रत्याशी खुद सवार थे। धूस देवरिया गांव के पास बघौचघाट की तरफ से आ रही टेंपो में लग्जरी वाहन टकरा गई। बगल में बाइक सवार भी चपेट में आ गया। टेंपो में सवार एक महिला कमरुन्निशा (45) प्रियेश शर्मा (14) और बाइक पर सवार सरोज (30) व इंद्रावती (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पथरदेवा पीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस लग्जरी वाहन को क्रेन के सहारे खींच कर थाने ले गई। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।