{"_id":"5c49f2d7bdec224e1b7f5bf9","slug":"61548350167-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने की थी रहमतुल्ला की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहमतुल्ला के हत्या के मामले में उसकी बहन को जेल भेजती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बरहज। मदनपुर कस्बे के कुटिया मोहल्ला निवासी रहमतुल्ला पुत्र फैज की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रहमतुल्ला की हत्या के प्रतिशोध में ही लोगों ने मदनपुर थाना फूंककर उपद्रव किया था।
विज्ञापन
30 दिसंबर 2016 की शाम रहमतुल्ला घर से लापता हो गया था। परिवारवालों ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा था कि खेत की ओर गया रहमतुल्ला गायब हो गया है। चार जनवरी 17 को केवटलिया गांव के पास उसका शव नदी में उतराता मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दबिश देकर रहमतुल्ला की बहन हलीमा को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बकरी मर गई थी। इसे लेकर उसी रात हलीमा और उसके भाई रहमतुल्ला में मारपीट हो गई। इसी बीच चचेरा भाई याकूब भी आ गया। मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, मदनपुर थाना फूंकने व उपद्रव के मामले में फरार चल रहे आरोपी जमाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।