{"_id":"5c2b9cbdbdec225724600012","slug":"61546362045-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद 10 और अपराधियों की बदलेगी जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद 10 और अपराधियों की बदलेगी जेल
विज्ञापन
इलाहाबाद और बरेली के विशेष ध्यानार्थ
10 अन्य बदमाश दूसरी जेल शिफ्ट होंगे
जेल प्रशासन को बड़े बदमाशों की सूची बनाने के निर्देश
माफिया अतीक अहमद की वजह से चर्चा में आई जेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व सांसद और माफिया अतीक की वजह से चर्चा में आई देवरिया जिला जेल में बंद दस और बड़े बदमाशों की जेल बदली जाएगी। एसपी एन. कोलांचि ने ऐसे बदमाशों को चिह्नित करने का जेल प्रशासन को निर्देश दिया है। सूची बनने के बाद उन्हें अन्य जिलों की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
एसपी एन. कोलांचि ने मंगलवार को बताया कि पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद की वजह से जेल की सुरक्षा व्यवस्था खराब हो गई थी। उसके दूसरे जेल में शिफ्ट होने के बाद भी यहां तमाम बड़े बदमाश बंद हैं। इनमें बनकटा इलाके का तारबाबू यादव भी शामिल है। उनकी सूची तैयार करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया है। सूची मिलने के बाद बदमाशों को अन्य जेलों में भेजने के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।