फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रेमी संग घूमते पकड़ी गई प्रेमिका

प्रेमी संग घूमते पकड़ी गई प्रेमिका

Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग घूमते पकड़ी गई प्रेमिका
प्रेमी संग घूमते पकड़ी गई प्रेमिका
विज्ञापन

युवती के परिवारवालों ने प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
एएसपी के पास से पकड़े गए दोनों, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रेमी संग घूम रही युवती को परिवारवालों ने पकड़ लिया। एएसपी आवास के पास पकड़ने के बाद युवती के परिवारवालों ने युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले बीए के छात्र और बघौचघाट इलाके की रहने वाली युवती साथ में पढ़ते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवती अक्सर अपने प्रेमी से मिलने के लिए देवरिया आती है। रविवार को भी वह प्रेमी से मिलने आई थी। इसकी भनक उसके परिवारवालों को लग गई थी। लिहाजा, वे भी उसके पीछे देवरिया आ गए। बस स्टेशन पर युवती प्रेमी से मिली। दोनों पैदल ही अस्पताल रोड होते हुए एएसपी आवास तक पहुंचे थे कि युवती के परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। युवती को परिवारवाले अपने साथ लेकर घर चले गए। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि प्रेमिका के परिवारवालों ने युवक को पकड़कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed