{"_id":"5bfd78b9bdec22418c7a7e23","slug":"61543338169-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी देवर का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी देवर का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। कुल्हाड़ी से वार कर भाभी की हत्या करने के आरोपी देवर का दूसरे दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह छापामारी की, मगर खाली हाथ रही। उधर, मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के बेलघट गांव में सोमवार की रात जरीना की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद चचेरा देवर नबी अंसारी कुल्हाड़ी समेत फरार है। बताते हैं कि जरीना के बच्चों को कुछ दिन पूर्व नबी के भतीजों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में नबी ने जरीना के पुत्र तौफिक का गला दबाने की कोशिश की, जिसकी शिकायत जरीना ने नबी के परिजनों से की थी। परिजनों ने नबी की पिटाई की, जिससे वह आहत था। ग्रामीणों की मानें तो इसके बाद से ही नबी बदले की आग में जल रहा था। कई दिनों से कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। सोमवार की देर शाम मौका मिलते ही उसने जरीना को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। घटना के वक्त जरीना के साथ खेत की ओर जा रही महिलाओं में खौफ बना हुआ है। पुलिस बार-बार गांव का चक्कर लगा रही है। कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी लेकिन आरोपी का कहीं सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष शुभनारायण दुबे ने बताया कि मृतका के ससुर असीन अंसारी की तहरीर पर नबी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।