फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत

दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत

Sun, 04 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---

दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत
गोरखपुर में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था सुरौली निवासी सिंटू
अमर उजाला ब्यूरो
पैकौली। गोरखपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सुरौली गांव निवासी युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। सुबह दौड़ते समय वह मैदान पर गश खाकर गिरा और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

भलुअनी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी गिरिजा का पुत्र सिंटू (22) गोरखपुर से इसी साल पॉलीटेक्निक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी चौराहे के पास किराए के कमरे में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रविवार की सुबह वह साथियों के साथ मैदान में दौड़ लगाने गया था। दौड़ते समय अचानक मुंह के बल गिर पड़ा। साथियों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिंटू के पिता गिरिजा मजदूरी करते हैं। जबकि, बड़ा भाई धर्मेंद्र मुंबई में रहकर रोजगार करता है। मौत की खबर सुनने के बाद मां रमावती देवी, पिता सहित परिवार व गांव के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed