फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 लाख की अवैध शराब बरामद

30 लाख की अवैध शराब बरामद

Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
30 लाख की अवैध शराब बरामद
पुलिस ने पकड़ी 30 लाख की शराब
विज्ञापन


गौरीबाजार के मझना नाला पुल के पास से मिली कामयाबी
बिहार ले जाई जा रही थी अरुणांचल निर्मित शराब
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। अवैध शराब तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ हुआ है। गौरीबाजार पुलिस ने मझना नाले के पास से 30 लाख रुपये मूल्य की अरुणांचल निर्मित शराब बरामद की है। यह शराब डीसीएम में रखकर बिहार ले जाया जा रहा था। हालांकि चालक और तस्कर भागने में कामयाब रहे। वाहन का ब्योरा निकालते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है।

एसओ परमाशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना के आधार पर मझना नाले के रामघाट पुलिया के पास घेरेबंदी कर दी। कुछ ही देर में देवतहा लिंक मार्ग से होते हुए चौरीचौरा की तरफ जाती एक डीसीएम नजर आई। पुलिस पर नजर पड़ते ही चालक और सवार तस्कर कुछ दूर पहले ही वाहन खड़ा कर भाग गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो डीसीएम में 950 पेटी शराब लदी हुई थी। अरुणांचल निर्मित क्रेजी रोमियो ब्रांड की शराब के 180 एमएल की 45600 शीशी गत्तों में बंद थी। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। एसओ ने बताया कि यह शराब चौरीचौरा होते हुए नेशनल हाईवे के रास्ते बिहार ले जाई जाती। सीओ सदर वरुण मिश्र ने भी थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एसओ के मुताबिक डीसीएम इलाहाबाद के सुभाष कुमार नामक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। इसका पूरा विवरण खंगाला जा रहा है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर छोटेलाल, सिपाही राजेश राय, कैलास यादव, चंद्रमणि शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed