फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बच्चे की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

बच्चे की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

Fri, 21 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
consult doctor
देवरिया। बच्चे की मौत के बाद परिवारवालों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मामला सब्जी मंडी के पास स्थित एक निजी अस्पताल का है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया।
विज्ञापन

अंसारी रोड के रहने वाले एक शख्स की पत्नी गर्भवती थी। सब्जी मंडी के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में वह नियमित चेकअप कराता था। तीन दिन पूर्व आपरेशन से उनको एक बेटा पैदा हुआ। मां-बेटे स्वस्थ थे। सोमवार की भोर में बच्चे की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवारवाले अस्पताल पर जुटकर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देखकर किसी ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिसवालों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बच्चे के परिवारवाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। दोपहर बाद कुछ लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि नर्सिंग होम में विवाद हुआ था। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed