फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दहेज के लिए नवविवाहिता को मार डाला

दहेज के लिए नवविवाहिता को मार डाला

Fri, 06 Apr 2018 10:43 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए नवविवाहिता को मार डाला
बिहारी कहने पर हत्या की
लार। दहेज के लिए ससुराल वालों ने नव विवाहिता को मार डाला। चार माह पूर्व शादी हुई थी। मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने सास, ननद और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बलिया जिला के नगरा थाना के डेवडीया गांव निवासी राधेश्याम शर्मा की बेटी चंदा की शादी थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी चंदन शर्मा के साथ पिछले साल 27 नवंबर को हुई थी। शादी के पांच माह बाद घर की स्थिति देख चंदन विदेश चला गया। मृतका के पिता राधेश्याम शर्मा का आरोप है कि शादी में तय रकम के अनुसार दो लाख रुपये नगद, एक सोने की चेन व एक अंगूठी दी गई थी। उसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये कम देने की बात चंदा से कहते थे। यह बात अक्सर चंदा फोन कर हम लोगों से बताती थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। इसके कारण चंदा काफी परेशान रहती थी। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे देवर अजय ने सूचना दिया की चंदा की तबियत काफी ख़राब है। आनन फानन में देवडीया से धरहरा पहुंचे। जहां चंदा छत की कुंडे से लटकी मिली। मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ श्रवण यादव ने बताया कि राधेश्याम शर्मा की तहरीर पर देवर अजय, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed