फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दंपति को गोलियों से भूनने वालों पर केस दर्ज

दंपति को गोलियों से भूनने वालों पर केस दर्ज

Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
दंपति को गोलियों से भूनने वालों पर केस दर्ज
बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। जमीन के विवाद में गोलियों से भूनकर हुई दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी के घर से पुलिस ने कई धारदार हथियार बरामद किए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हैं। देर रात को पहुंचे डीएम सुुजीत कुुमार, एसपी राकेश शंकर मातहतों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। डबल मर्डर के बाद गांव में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

खामपार थाने के बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव के रामदरश यादव और पत्नी इंदू देवी को पट्टीदारों ने मंगलवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। बचाव में गई बेटी रिंकू गोली लगने से घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने रामदरश के बेटे रणविजय यादव की तहरीर पर पट्टीदार उपेंद्र यादव, लोहा यादव, उदय प्रताप यादव, बब्बन यादव, शिवजी यादव, रणजीत यादव, राजन यादव, विपिन यादव, सुरेंद्र यादव, दीनानाथ और हरिशंकर यादव पर हत्या, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात को पहुंचे डीएम, एसपी, एसडीएम, तहसीलदार और सीओ ने घटना की जानकारी ली। इस बाबत सीओ सीताराम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्किल की तीन पुलिस टीमें लगी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दिया गया। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed