फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिसकी लाश ले जा रहे थे, वह जिंदा पहुंच गया घर

जिसकी लाश ले जा रहे थे, वह जिंदा पहुंच गया घर

Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिसकी लाश ले जा रहे थे, वह जिंदा पहुंच गया घर
क्राइम
देवरिया। दो दिन पूर्व भटनी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश की शिनाख्त जिस शख्स के रूप में हुई थी, वह सोमवार को जिंदा घर पहुंच गया। रिश्तेदार लाश लेकर घर जा रहे थे, पर आधे रास्ते में ही युवक के सही सलामत घर पहुंचने की खबर के बाद लाश पुलिस को लौटा दी। अब पसोपेश में पड़ी पुलिस उस युवक को लाने बरेली रवाना हो गई है, जिसके कागजात शव के पास से मिले थे।
विज्ञापन

भटनी-छपरा रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में शनिवार को एक शख्स की लाश पुलिस ने बरामद की थी। तलाशी में युवक की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने उसे बरेली के सुभाषनगर ग्वाला गली निवासी विनोद समझा। घर पर फोन किया तो पता चला कि विनोद दो दिन से घर से लापता था। उसके शव मिलने की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। शव लेने के लिए विनोद का साला रवींद्र मौर्य मनकापुर (गोंडा) से देवरिया पहुंचा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके सुपुर्द कर दिया। वह एंबुलेंस से शव लेकर लखनऊ पहुंचा ही था कि रिश्तेदारों ने फोन कर बताया कि विनोद घर आ गया है। लिहाजा रवींद्र लाश लेकर सोमवार सुबह देवरिया पहुंचा और पुलिस पर बिना चेहरा दिखाए लाश सुपुर्द करने का आरोप लगाते हुए मोर्चरी में रखवा दिया। इस पर भटनी पुलिस ने रवींद्र को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया और विनोद को लाने के लिए सिपाहियों को बरेली भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आशंका जताई कि मौके पर जिस तरह से लाश थी, उससे प्रतीत हो रहा था कि सुनियोजित तरीके से हत्या कर लाश को लाकर झाड़ियों में रखा गया है। पुलिस का मानना है कि विनोद के आने के बाद कुछ जानकारी होगी। इस बाबत एएसपी दक्षिणी शिष्यपाल ने बताया कि घर से लापता विनोद के नाम व पते से जुड़ा जो परिचय पत्र मिला, इस आधार पर रिश्तेदार ने पहचान की थी। अब मालूम हुआ कि वह घर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दिन पूर्व चोरी हुआ था बैग
भटनी। बरेली निवासी विनोद कुमार सिंह ने फोन पर पुलिस को बताया कि वह अपने पैतृक गांव गोपालगंज बिहार गया था। यात्रा के दौरान उसका बैग चोरी हो गया था। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल और कपड़े थे। यात्रा से लौटने के दौरान उसने घर फोन किया तो घटना की जानकारी हुई। युवक ने खुद यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सच्चाई जानने के लिए भटनी पुलिस विनोद को देवरिया लाने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed