{"_id":"5bf2f036bdec2269796aa8aa","slug":"51542647862-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में मिली किशोरी, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में मिली किशोरी, अनहोनी की आशंका
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद कमरे में मिली लापता किशोरी
मां के साथ थाने पहुंच आपबीती सुनाई
दो महिलाओं पर अपहरण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लार। चार दिन पूर्व अपहरण हुई एक किशोरी गांव के पूरब एक घोठे से बरामद हो गई। गायब किशोरी की मां का आरोप है कि गांव की दो महिलाओं ने उसे बेचने की नीयत से अपहरण कर लिया था। अपहृत किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंच आपबीती सुनाई। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार दिन पूर्व गांव के ही किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो उसकी मां उसे खोजने लगी। शाम को जब काम से उसके पिता लौटे तो उसकी मां ने गायब होने की बात बताई। शाम को ही पिता परिजनों के साथ उसे रिश्तेदारों के घर ढूंढने निकले। काफी ढूंढने के बाद जब नहीं मिली तो उसने गायब होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। इधर रविवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने गायब किशोरी के पिता से कहा कि गांव के पूरब घोठे पर एक रूम से किसी लड़की के चीखने की आवाज आ रही है। सूचना पर पहुंचे परिजनों को देख गांव की दोनों महिलायें भाग निकलीं। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला। इसके बाद मां और पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित किशोरी की मां ने गांव के ही दो महिलाओं पर अपहरण कर बेचने व परिजनों की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। सोमवार की सुबह पुलिस गांव पहुंच घटना की तहकीकात कर रही है। इस बाबत एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।