फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरपीएफ के रवैए से भड़के लोग, प्रदर्शन

आरपीएफ के रवैए से भड़के लोग, प्रदर्शन

Tue, 29 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ के रवैए से भड़के लोग, प्रदर्शन
rpf
देवरिया। स्टेशन के आरपीएफ जवानों पर वसूली के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सिंधी मिल कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरपीएफ कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर के एसपी को पत्र भेजा।
विज्ञापन

सिंधी मिल कॉलोनी रेलवे स्टेशन के सटे उत्तर है। अपने मकान में ही कुछ लोगों ने दुकान भी खोल रखी है और किराए पर भी दिया है। आरोप है कि आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय, दरोगा अबू गफ्फार फरहान, सिपाही अजय राय रोज की तरह सोमवार को दिन में 11 बजे चाय पीने के लिए राकेश जायसवाल की दुकान पर गए थे। चाय पीने व नाश्ता करने के बाद जाने लगे। दुकानदार ने रकम मांगी तो दरोगा अबू गफ्फार भड़क गया और गाली देने लगा। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो पिटाई करते हुए खींचकर स्टेशन की ओर ले जाने लगा। इस करतूत से आसपास के दुकानदार उग्र हो गए और घेर लिया। दुकानदार को आरपीएफ कर्मी से छुड़ा लिया। इस दौरान दरोगा की लाठी से संदीप सिंह, मुरारी सिंह और मोनू को चोटें आई। नाराज सिंधी मिल मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब्बू गफ्फार फरहान लंबे दिनों से यहां तैनात है। बेवजह लोगों को परेशान करता है और दुकानदारों से वसूली करता है। रकम नहीं देने पर फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देता है। दरोगा पर कुछ सफेदपोश लोगों का प्रभाव है। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि विरोध करने वाले अधिकांश वेंडर हैं। इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किए, सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed