फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कॉलेज के प्रबंधक समेत तीन और नाम मुकदमें में जुड़ा

कॉलेज के प्रबंधक समेत तीन और नाम मुकदमें में जुड़ा

Sun, 06 May 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज के प्रबंधक समेत तीन और नाम मुकदमें में जुड़ा
यूपी पुलिस
भटनी। एसटीएफ की रिपोर्ट पर सामूहिक नकल के मामले में तीन अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। इसमें एक बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय यादव हैं, दूसरे रामगुलाम राय पीजी कॉलेज में कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात रहे विजय यादव और तीसरा शख्स अज्ञात है। पुलिस इनकी तलाश में है। कार्रवाई से भयभीत दोनों कॉलेजों से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

भटनी के चर्चित दोनों कॉलेजों पर एसटीएफ की नजर 16 अप्रैल को बीएससी गणित का पेपर लीक होने के बाद से ही वगी थी। दोनों कॉलेजों के प्राचार्यों के मोबाइल कॉल डिटेल से सामूहिक नकल का भंडाफोड़ हुआ। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने दोनों कॉलेजों में छापेमारी कर नकल कराते लोगों को रंगेहाथ दबोचा था।
विज्ञापन

बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज के 11 और रामगुलाम राय पीजी कॉलेज के नौ लोगों को मौके से नकल सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था। भटनी थाने में केस दर्ज कराने के बाद दूसरे दिन आरोपी जेल भेजे गए। प्रबंधक अजय कुमार यादव और कक्ष निरीक्षक विजय यादव का भी मुकदमे में नाम बढ़ा लिया गया है। हालांकि आरोपी फरार हैं। सामूहिक नकल मामले में अभी कई और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। देवरिया में चार दिन से जमी एसटीएफ टीम के निशाने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े 37 कॉलेज हैं। एसओ वीडी कुशवाहा ने बताया कि गोरखपुर के एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर मुकदमे में कॉलेज प्रबंधक समेत दो नामजद और एक अज्ञात नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed