फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नर्तकियों से अश्लील हरकत करना युवकों को पड़ा भारी

नर्तकियों से अश्लील हरकत करना युवकों को पड़ा भारी

Sat, 10 Mar 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नर्तकियों से अश्लील हरकत करना युवकों को पड़ा भारी
crime
गौरी बाजार। बारात में नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत करना युवकों को भारी पड़ा। ग्रामीणों ने पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। इससे भगदड़ मच गई। कई बाराती बिना खाए लौट गए। मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद शादी की रस्म अदा की गई। मनचलों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

राजश्री गांव में उदयभान पांडे की बेटी की शादी विक्रम बिशनपुर गांव में तय हुई थी। शुक्रवार की रात बारात आई हुई थी। बारात के साथ आर्केस्ट्रा पार्टी में कई नर्तकियां आई थीं। द्वार पूजा के बाद लड़की पक्ष के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। आधी रात के करीब स्टेज पर नर्तकियां डांस कर रहीं थीं। इसी बीच गांव के कुछ मनचले युवक स्टेज पर चढ़ गए और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। लोगों ने उन्हें मना किया लेकिन युवक मान नहीं रहे थे। गांव वालों के विरोध के बाद युवक स्टेज से उतरे और लाठी-डंडाें से मारपीट करने लगे। बारात में भगदड़ मच गई। 100 नंबर की पुलिस पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। लड़की के चाचा तेज प्रताप पांडे ने दर्जन भर लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें चार नामजद हैं। थानेदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed