{"_id":"5a63727f4f1c1b84268b57c2","slug":"51516466815-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के गौरा चौराहे पर पान विक्रेता के साथ लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर के गौरा चौराहे पर पान विक्रेता के साथ लूट
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गौरा चौराहे पर देवरिया से मजदूरी कर घर जा रहे एक मजदूर को बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित ने रामपुर कारखाना थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
पांडेयचक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति सदर कोतवाली के रघवापुर में स्थित गोदाम पर मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात आठ बजे वह मजदूरी कर घर के लिए निकला। अभी वह रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे पर पहुंचा था कि छह से अधिक युवकों ने घेरकर रोक लिया। उसके पास रखा दो 1500 रुपये, मोबाइल और साइकिल लूट लिया। शिकायत करने जान से मारने की धमकी दी। रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव का कहना है कि जानकारी मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
छह महीने में हुई छह से अधिक वारदात
देवरिया। रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे के आसपास लूट और छिनैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ली। इस कारण बदमाशों का मनोबल बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि यहां एक संगठित गिरोह सक्रिय है। एक ग्राम प्रधान उनको संरक्षण दे रहे हैं। कुछ दिन पहले डुमरी चौराहे के पान विक्रेता को मारपीट कर 2000 रुपये और मोबाइल लूट लिया गया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 26 दिसंबर की रात को एक ट्रक चालक को मारपीट कर 60 बोरी राशन लूट लिया गया था। रिलायंस पेट्रोल पंप पर चढ़कर बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और उसने पास रखा कुछ रुपये लूट लिया। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डुमरी से 30 बोरी से अधिक धान चुरा लिया गया। छह महीना पहले कसया रोड के एक पौधशाला के पास से बोलेरो सवारों को मारपीट कर लूट लिया गया था। गौरा चौराहे पर दुकान चलाने वाले रामेश्वर तिवारी की दुकान में चोरी की गई थी। इन सभी घटनाओं में बदमाशों का एक गिरोह काम कर रहा है। इस गिरोह में कई गांव के छह से अधिक युवक शामिल हैं।