{"_id":"5a1c4c3c4f1c1b70548bff26","slug":"51511803964-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब दे रहा धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब दे रहा धमकी
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
देवरिया। शादी का झांसा देकर एक डॉक्टर ने नर्स के साथ संबंध बनाए। मामला उजागर होने पर उसने शादी करने की बात कहा, डेढ़ महीने में उसकी नीयत बदल गई। आरोपी अब नर्स और उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित नर्स ने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
रुद्रपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर एएनएम है। पीएचसी मझगांवा पर तैनात रामपुर कारखाना इलाके का रहने वाला एक डॉक्टर शहर के एक मोहल्ले में क्लिनिक चलाता है। नर्स से मुलाकात होने पर उसने अपने हॉस्पिटल पर रहने की बात कही। इसके बाद नर्स यहीं रहने लगी। एसपी को दिए शिकायती पत्र में नर्स ने लिखा है कि इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध हो गए। डॉक्टर अपने को अविवाहित बताकर शादी करने की बात कहता था। नौ अक्टूबर की रात को डॉक्टर की पत्नी आ धमकी और दोनों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया था। हंगामा हुआ और मामला कोतवाली पहुंचा था। वहां भी डॉक्टर ने पहली पत्नी को लखनऊ में शिफ्ट करने और उसे यहां रखने की बात कहा था। इसी बात पर सुलह भी हुआ था। नर्स का कहना है कि अब शादी के लिए कहने पर डॉक्टर पूरे परिवारवालों के हत्या की धमकी दे रहा है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।