फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान

फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान

Wed, 16 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान
पड़री बाजार। एक ईंट भट्ठे पर मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो महीना पहले इस भट्ठे पर काम करने आया था। झारखंड के लोहरदंगा जिले के तालझींगो गांव निवासी 30 वर्षीय संजय उरांव खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। उसका परिवार गांव में ही रह रहा था। संजय सोमवार की देर रात भोजन करने के बाद ईंट-भट्ठे के मजदूरों के लिए बने कमरे में सोने चला गया। कमरे में लगे लोहे की पाइप में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर लटक गया। सुबह लोग उसे खोजते हुए कमरे के तरफ गए तो लोहे के रॉड से शव लटकता देख लोग दंग रह गए। भट्ठे के मुंशी ने इसकी सूचना भट्ठा मालिक व पुलिस को दी। सूचना पर खुखूंदू थाने के एसआई रामबहाल यादव और आनंद शंकर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया। उसके घर पर सूचना देने के लिए पुलिस व भट्ठा मालिक ने मोबाइल मिलाया तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed