फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच वाहनों को किया सीज, परेशान रहे डग्गामार वाहन स्वामी

पांच वाहनों को किया सीज, परेशान रहे डग्गामार वाहन स्वामी

Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पांच वाहनों को किया सीज, परेशान रहे डग्गामार वाहन स्वामी
पांच डग्गामार वाहनों को किया सीज
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डग्गामार वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई शनिवार को भी चली। मौके पर जांच टीम ने दो बसें, दो पिकअप और एक एंबुलेंस को सीज किया। इस कार्रवाई से प्राइवेट बसों एवं डग्गामारी करने वाले वाहनों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन वाले तो बस स्टेशन से एक किलोमीटर पहले ही सवारियां उतारकर कार्रवाई के डर से भाग गए।

डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और परिवहन निगम की संयुक्त टीम की जांच कार्रवाई शनिवार की सुबह से दोपहर तक जारी रही। टीम ने बस स्टेशन के करीब, जिला अस्पताल के सामने, पुलिस लाइन रोड, कचहरी से पोस्टमार्टम चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग, कसया रोड, गोरखपुर ओवरब्रिज के पास डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच की। टीम ने बरहज व सलेमपुर रूट पर चलने वाली दो प्राइवेट बसों, दो पिकअप एवं एक एंबुलेंस को मौके से पकड़कर सीज करते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कार्रवाई के डर से प्राइवेट बस वालों ने रुद्रपुर मोड़ के पास ही सवारियों को उतार दिया। कई बसें केवल पुलिस लाइन मोड़ तक ही आकर रुक गई। इससे नाराज होकर सवारियों और बस संचालकों में बस स्टेशन तक नहीं पहुंचाने पर बकझक भी हुई। वाहन स्वामियों ने चेकिंग के डर से आगे जाने से इन्कार कर दिया। उधर टीम में शामिल एसडीएम सदर रामकेश यादव, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी एवं एआरएम आरबी विश्वकर्मा ने बताया कि डग्गामारी करने वाले वाहन रोडवेज के एक किलोमीटर परिधि के बाहर ही रहे। इसके अंदर आने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed