फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छत पर सो रही गर्भवती महिला की मौत

छत पर सो रही गर्भवती महिला की मौत

Tue, 20 Jun 2017 11:21 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
छत पर सो रही गर्भवती महिला की मौत
छत पर सो रही गभर्वती की मौत
विज्ञापन

भागलपुर।
छत पर सो रही नव विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बारिश आने पर घरवालों की नींद खुली तो मौत की जानकारी हुई। घर वाले शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ले जाने से रोक दिया। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव निवासी पिंटू की शादी छह माह पूर्व लार थाना क्षेत्र के भीखमछपरा गांव की मीरा के साथ हुई थी। घरवालों की मानें तो मीरा तीन माह की गर्भवती थी। सोमवार की रात घर के अधिकांश सदस्य रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। भोजन के बाद पिंटू दरवाजे पर सोने चला गया और पिता सब्जी के खेत में। छत पर मीरा और घर की अन्य महिलाएं सो रहीं थीं। मंगलवार की भोर में अचानक बारिश आई तो सभी की नींद खुली। सब लोग नीचे जाने लगे। आवाज देने पर मीरा नहीं उठी। इसके बाद घर की महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और गांववालों की भीड़ जुट गई। मीरा के मायके वाले भी पहुंच गए और महिला का दाह संस्कार करने की तैयारी होने लगी। महिला की हत्या करने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। तहसीलदार राहुल देव की मौजूदगी में पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो युवक की दूसरी शादी थी। विवाह होने के बाद पहली पत्नी से दूरी बन गई। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि महिला की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन


-छह माह पूर्व हुई युवक की दूसरी शादी
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed