फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किशोरी से छेड़खानी, आरोपी हिरासत में

किशोरी से छेड़खानी, आरोपी हिरासत में

Tue, 23 Apr 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी, आरोपी हिरासत में
marital rape - फोटो : pexels.com
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव में मंगलवार की सुबह घोठे पर गई किशोरी को अकेली देकर किशोर ने छेड़खानी की। उलाहना देने पर परिवारवाले विवाद पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। एक गांव की रहने वाली किशोरी पर गांव का ही रहने वाला किशोर फब्तियां कसता रहता है। लोकलाज के डर से परिवारवाले सहन कर रहे थे। मंगलवार की सुबह किशोरी घोठे पर गई थी। किशोर भी पीछे-पीछे चला गया। वहां किशोरी को अकेली देकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर जब तक लोग पहुंचे तो किशोर भाग गया। किशोरी ने परिवारवालों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग उलाहना देने पहुंचे तो किशोर के घरवाले विवाद शुरू कर दिए। किशोरी के परिवारवालों ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसे कोतवाली लाई। पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed