फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक की ठोकर से युवक की नोएडा में मौत

ट्रक की ठोकर से युवक की नोएडा में मौत

Wed, 20 Mar 2019 06:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से युवक की नोएडा में मौत
फोटो समाचार
विज्ञापन

- मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बनकटा थाना के तिलौली गांव निवासी राम कैलाश कुशवाहा के 32 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा की नोएडा में बुधवार की सुबह ट्रक की ठोकर से मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिवार में पहुंची कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

तिलौली गांव निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा नोएडा में एक कंपनी में काम करता है। पत्नी के साथ नोएडा में ही रहता था। बुधवार की सुबह नौ बजे वह ड्यूटी से छूटने के बाद अपनी बाइक से आवास पर जा रहा था। बीच में एक चौराहे पर लाल बत्ती देखकर वह रूक गया। तब तक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ठोकर मारते हुए उसे रौंद दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घर पर पिता के अलावा माता गिरजा देवी, छोटी बहन रहती हैं। वर्ष 2013 में उसकी शादी लार थाना के भैसही गांव निवासी तारकेश्वर कुशवाहा की पुत्री से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed