फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक चोर थाने से फरार, खोजने में पुलिस नाकाम

बाइक चोर थाने से फरार, खोजने में पुलिस नाकाम

Fri, 06 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर थाने से फरार, खोजने में पुलिस नाकाम
UP POLICE - फोटो : SELF
तरकुलवा। बृहस्पतिवार को कस्बे में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर थाने से भाग गया। पुलिस उनको खोजने में नाकाम है। तरकुलवा के साथ ही जिले की पुलिस के लिए फरार बाइक चोर चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

तरकुलवा के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय बृहस्पतिवार को चोर को पकड़कर थाने में दाखिल कर दिया। तभी मौका पाकर चोर थाने से भाग गया। गश्त से लौटे प्रभारी निरीक्षक ने देखा तो थाने में वाहन चोर नहीं था। उसी समय से पुलिस खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

तरकुलवा कस्बा निवासी योगेंद्र जायसवाल अपनी बाइक 16 मार्च को दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गए। योगेंद्र जब रात में उठे तो देखा की बाइक गायब थी। इसकी सूचना परिवारवालों को दी। परिजन बहुत खोजबीन किए। जब गाड़ी का पता नहीं चला तो पुलिस को अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस जांच के तीन दिन बाद चोरी का केस दर्ज की। बृहस्पतिवार की शाम को तरकुलवा कस्बा में वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस एक युवक की गाड़ी रोककर कागज मांगी तो वह कुछ नहीं बता सका। इसी पर पुलिस को संदेह हुआ और जब थाने में पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। वह बाइक योगेंद्र जायसवाल की थी। पुलिस तत्काल वाहन चोरी के मामले में पकड़े गए तरकुलवा निवासी आरपी यादव को आरोपी के रूप में लिखा पढ़ी कर आमद कर ली। पुलिस पहरे पर तैनात सिपाही की देखरेख में उसे बैठा दिया। प्रभारी निरीक्षक रात में गश्त पर निकल गए। वापस आते ही निगरानी की तो वाहन चोर भाग गया था। पुलिस तभी से उसके खोज में लगी है, लेकिन पता लगा पाने में नाकाम रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय ने बताया कि पकड़े गया वाहन चोर खाना खाने के बाद हाथ धोने के बहाने भाग गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed