{"_id":"5aa40eaa4f1c1bc4758b4ab2","slug":"31520701098-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंसकर टूटा तार,ठप रही कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में फंसकर टूटा तार,ठप रही कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रक की टक्कर से तार बिजली का तार टूट गया। इसकी वजह से रात में कचहरी फीडर से जुड़े कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को पानी के लिए सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को कर्मचारियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
एसपी कार्यालय के सामने ट्रक में फंसने से शुक्रवार की रात करीब 10 बिजली का तार टूट गया। कर्मचारियों के तीन घंटे प्रयास के बाद यानी एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। एक घंटे बाद दो बजे रात को दुबारा ट्रक में फंसकर तार टूट गया। इसके चलते लोगों को पूरी रात सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल सकी और दुश्वारियां झेलनी पड़ी। फोरलेन निर्माण की वजह से सड़क के एक लेन पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रक बिजली की तार से टकरा जा रहे हैं। संयोग ठीक था कि तार ट्रक में फंसकर टूट गया और बिजली का खंभा नहीं गिरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। तार टूटने के कारण भटवलिया, रामनाथ देवरिया, सिविल लाइन, मोहन रोड, कोतवाली रोड, राघवनगर, कलेक्ट्रेट की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस बाबत जेई रोशन कुमार ने बताया कि तार टूटने के कारण रात को बिजली आपूर्ति ठप रही। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।