{"_id":"5a22dd0a4f1c1b8e698bf70f","slug":"31512234250-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने की छात्रा से छेड़छाड़, मां को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने की छात्रा से छेड़छाड़, मां को मारा चाकू
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। घर में काम करने से इंकार करने पर दबंगों ने पहले छात्रा के परिवार वालों को डराया-धमकाया। इसके बाद भी वह नहीं माने और पीड़ित परिवार के घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा के मां को चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को पथरदेवा पीएचसी पर भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र की एक गांव की किशोरी 11वीं की छात्रा है। घरवाले आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए परिवार के सदस्य दूसरों के घर मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन करते है। आरोप है कि गांव के ही रवि प्रताप सिंह और विवेकानंद मिश्र छात्रा के परिवार वालों को कुछ दिनों पहले घर पर काम करने की जबरन धमकी दी थी। छात्रा की मां का कहना है कि शनिवार की सुबह घर पर कोई नहीं था। इसी बीच दोनों लोग उसके घर आए। बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर पहुंची। इस पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद चाकू मार दिया। इसके बाद दोनों के घरवाले भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घायल महिला को पीएचसी पर भर्ती कराया गया है। थानेदार राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।