{"_id":"5a1ee8ac4f1c1b68678bed1f","slug":"31511975084-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। नगर के वार्ड-10 सोहनपार में चुनावी रंजिश को लेकर दो सदस्य पद के प्रत्याशी मंगलवार की देर रात भिड़ गए। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया। घायलों में एक पक्ष की मुन्नी देवी, रोहित, पप्पू और दूसरे पक्ष के भी तीन लोग शामिल हैं। मुन्नी देवी ने बुधवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी राकेश शंकर को दिए नामजद शिकायती पत्र में मुन्नी देवी ने कहा है कि वह देर रात खेत की सिंचाई कर बेटों के साथ घर आ रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते यह कहा कि तुम क्यों सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हो और पीटकर घायल कर दिए। बीचबचाव कर रहे बेटों को भी पीटकर घायल कर दिए। उन्होंने पुलिस में नहीं जाने की धमकी देते हुए चले गए। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।