{"_id":"5a1c4c374f1c1b60678bde46","slug":"31511803959-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बांस देवरिया मोहल्ले के एक तालाबंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लैपटॉप और 80 हजार रुपये से अधिक कीमत के गहने चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली के बांस देवरिया मोहल्ले के रहने वाले कमरज्जास सलमानी परिवार सहित 24 नवंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने कानपुर चले गए थे। घर सूना देखकर चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस आए और अंदर रखा लैपटॉप, 80 हजार रुपये से अधिक कीमत के गहने और कपड़े चुरा ले गए। सोमवार को कमरज्जास सलमानी परिवार सहित घर लौटे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पहुंचे तो देखा की सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।