फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Sun, 03 Sep 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मऊ के रहने वाले अबरार अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मऊ, मुन्नीपुर के रहने वाले अबरार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उमानगर के अंकलेश कुमार, इंदिरानगर के विपुल पाठक, राघवनगर के अरूण और रामपुर कारखाना के शाहपुर के तेज प्रताप राव ने जेवीडी इंफ्रा रियल इस्टेट में जमा कराने के लिए 14 लाख रुपये दिए थे। इन लोगों ने रुपये जमा नहीं किया। कागजात मांगने पर आज-कल में देने की बात करते थे। जब अधिक दिन हुआ तो रुपये ही वापस मांगने लगे। उसका कहना है कि रुपये मांगने पर चारों जान से मारने की धमकी देते थे। तहरीर के आधार पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों ने 14 लाख रुपये ले लिया है। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed