{"_id":"5cb60c31bdec22146c225578","slug":"21555434545-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की ठोकर से घायल छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की ठोकर से घायल छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत
कोतवाली क्षेत्र के चकमाधव उर्फ मठिया का है मामला
इस साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दिया था विकास
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सोमवार की रात शौच के लिए गए एक छात्र की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाली के चकमाधव उर्फ मठिया गांव निवासी बच्चेलाल के तीन बेटों और एक बेटी में विकास छोटा था। उसने इस साल यूपी बोर्ड से 12वीं कक्षा का परीक्षा दी थी। सोमवार की रात वह गांव के बाहर शौच करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर विकास को चपेट में ले लिया और भाग गया। गंभीर रूप से घायल विकास को परिवारवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मां सुमित्रा देवी, बहन पिंकी, भाई संजय और रतन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि अज्ञात बाइक से टक्कर लगने से छात्र की मौत हुई है। बाइक सवार की तलाश कराई जा रही है।