फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिलीप राजभर उर्फ टारजन को नहीं पकड़ पाई पुलिस

दिलीप राजभर उर्फ टारजन को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दिलीप राजभर उर्फ टारजन को नहीं पकड़ पाई पुलिस
अमर उजाला फॉलोअप
विज्ञापन

टार्जन को नहीं पकड़ पाई पुलिस
दिलीप राजभर उर्फ टार्जन को दो टीमें सलेमपुर और खुखुंदू इलाके में खोजती रहीं
दुष्कर्म में असफल होने पर महिला को जलाने का आरोपी है दिलीप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दुष्कर्म में असफल होने पर महिला को जलाने का आरोपी दिलीप राजभर उर्फ टार्जन पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दोनों टीमें भटनी के साथ ही खुखुंदू और सलेमपुर इलाके में उसकी तलाश में जुटी है। उधर, मेडिकल कॉलेज में पीड़िता का उपचार चल रहा है।
भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार की भोर में बेटी और बेटा को लेकर खेत की तरफ गई थी। दोनों को बाहर खड़ा कर वह खेत में अंदर गई। इसी दौरान पास के गांव निवासी युवक ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। असफल होने पर पेट्रोल डालकर महिला को जला दिया और फरार हो गया। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस दिलीप उर्फ टार्जन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। एसपी किरीट राठोड के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित भटनी इंस्पेक्टर और स्वाट टीम ने कई संभावित जगहों पर छापामारी की, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस को उसके भटनी, खुखुंदू और सलेमपुर इलाके में ही छिपे होने की सूचना मिल रही है। इस बाबत भटनी इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने बताया कि आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल बंद, पुलिस फेल
देवरिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास एकमात्र सहारा सर्विलांस ही रह गया है। अन्य मामलों की तरह ही दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है, क्योंकि घटना के बाद से ही आरोपी दिलीप राजभर उर्फ टार्जन ने मोबाइल बंद कर लिया है। परिवार और रिश्तेदारों से कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, उसके इलाके में ही कहीं छिपे होने की सूचना पुलिस के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed