फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरक्षण काउंटर पर सीआईबी का छापा, एक गिरफ्तार

आरक्षण काउंटर पर सीआईबी का छापा, एक गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण काउंटर पर सीआईबी का छापा, एक गिरफ्तार
सीआईबी के छापामारी में लार रोड से पकड़े गए टिकट दलाल के साथ टीम - फोटो : अमर उजाला
लार रोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रियांबू प्रिय व सीआईबी प्रभारी संजय कुमार राय ने शुक्रवार को छापामारी की। इस दौरान एक रेलवे टिकट दलाल को पकड़ लिया। उसके पास से टिकट व नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन

टिकट दलाली की मिल रही शिकायतों पर आरक्षण केंद्र लार रोड पर सीआईबी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से मईल थाना क्षेत्र के करजहां गांव निवासी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। मिथिलेश के पास से पांच तत्काल रेलवे आरक्षित टिकट, एक भरा हुआ व दो सादा रेलवे आरक्षण मांगपत्र, एक मोबाइल व 2050 रुपये नकद बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्तियों से टिकटों का आर्डर लेकर मौका देखकर लार रोड रेलवे आरक्षण केंद्र से फर्जी नाम पते से बनवाकर प्रति व्यक्ति 300 से 400 रुपया ज्यादा लेकर बेच देता है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध भटनी थाने में केस दर्ज किया गया। सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि पकड़े गए टिकट दलाल के पास से 5585 रुपये का टिकट बरामद हुआ है। पूछताछ में अन्य टिकट दलालों के नाम सामने आए है, जिनके विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed