{"_id":"5a9ece804f1c1b5e6e8b8d91","slug":"21520356992-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से आठ लाख रुपये के गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण व्यवसायी से आठ लाख रुपये के गहने लूटे
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के भिंगारी बाजार के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी की बाइक में ठोकर मारकर आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद बदमाश बिहार की तरफ भाग निकले।
भिंगारी बाजार के रहने वाले स्वर्ण कारोबारी राजेश कुमार वर्मा की भाटपाररानी में फफेलिया मोड़ पर दुकान है। रोज की भांति मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर सारे गहने बाइक की डिकी में रखकर घर के लिए निकले। भिंगारी बाजार से एक किलोमीटर पहले पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने बाइक में ठोकर मारकर उन्हें गिरा दिया। राजेश के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और डिकी तोड़कर गहने लूट लिए। इसके बाद बदमाश बिहार की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद राजेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद खामपार के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्वर्ण कारोबारी से पूरी जानकारी ली गई है। बदमशों का हुलिया जानने के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।