{"_id":"5a19a48d4f1c1b69678be00d","slug":"21511629965-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब मांगने का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब मांगने का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। खेत की सिंचाई करने गए किसान को गोली मारने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पास एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की माने तो शराब मांगने का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारी थी। इसमें शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
लार थानाक्षेत्र के ताराकुंडावल गांव निवासी रविंद्र कुमार दस दिन पूर्व खेत की सिंचाई करने के लिए रात को गया था। खेत के पास एक ईट भट्ठे पर काम करने वाली अनारकली के आवास पर बाइक सवार कुछ बदमाशों ने विवाद कर दिया। रविंद्र रात में शराब देने का विरोध करने लगा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली रविंद्र के पैर में जा लगी। रविंद्र के बेटे विकास की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। एसओ लार भीष्मपाल सिंह ने बताया कि महिला मजदूर के शोर पर पहुंचे रविंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दिया था। पुलिस ने हरखौली गांव निवासी लोहा और खरकातुला निवासी हसमुद्दीन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान लोहा के पास 12 बोर तमंचा, दो जिला कारतूस बरामद किया। इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस की शह पर बनती है कच्ची शराब
लार। थाना क्षेत्र के ताराकुंडावल ईट भट्ठे पर लंबे समय से कच्ची शराब बनाकर बेचा जाता है। इसमें हलका सिपाहियों का शह है। शिकायत के बावजूद पुलिस कच्ची कारोबारियों पर हाथ नहीं डालती है। फायरिंग की घटना के बाद स्पष्ट हो गया कि ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले कच्ची शराब बनाते और बेचते हैं।