{"_id":"596508354f1c1b4d248b45fd","slug":"21499793461-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में आलम को नहीं खोज पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन में आलम को नहीं खोज पाई पुलिस
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। चार दिन बाद भी जिले की पुलिस हत्यारोपी आलम को नहीं पकड़ पाई। शहर कोतवाल की अगुवाई में एक टीम कुशीनगर जिले में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी शहर में ही किसी स्थान पर छिपा है। दो दिन से उसका मोबाइल भी बंद है। इससे पुलिस लोकेशन नहीं खोज पा रही है।
बांस देवरिया के रहने वाले फोटो स्टूडियो संचालक विद्या भास्कर की शनिवार की रात नौ बजे तहसील गेट पर अबूबकरनगर के रहने वाले आलम ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके 20 मिनट बाद ही गोरखपुर ओवरब्रिज के पास एलआईसी एजेंट को गोली मारी गई। उसका उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आलम के साथ तीन और लोग थे। घटना के बाद से ही पुलिस आलम और शूटर की तलाश में जुटी है। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं। सूत्रों की मानें तो घटना के बाद सभी रामपुर कारखाना इलाके के किसी गांव में रहे। पुलिस की दबिश से पहले बदमाशों ने ठिकाना बदल लिया था। जब दूसरे ठिकाने पर पुसिल की दबिश पड़ी तो बदमाश वहां से भी निकल लिए थे। सूत्र बताते हैं कि हत्यारोपी आलम शहर के ही किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा है। इधर दो दिन से हत्यारोपी ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया है। इसके चलते पुलिस उसकी लोकेशन चेक नहीं कर पा रही है।
इनसेट में-
कचहरी में सादे वेश में मौजूद रही पुलिस
देवरिया। आलम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। इस कार्य में ऊंची पहुंच रखने वाले उस परिवार से संबंधित लोग मदद कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस चौकन्ना रही। कचहरी में सादे वेश में पुलिस के जवान उसके आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
कोट्स-
मुख्य हत्यारोपी आलम और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की तीीनों टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई जगहों पर छापामारी की गई है, लेकिन हत्यारोपी नहीं मिले। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, देवरिया।