{"_id":"5cc48ea5bdec22078c36d91e","slug":"201556385445-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया जेल कांड में जेलर निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया जेल कांड में जेलर निलंबित
विज्ञापन
देवरिया जेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कराकर जिला जेल में पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। जेलर मुकेश कुमार कटियार को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार की शाम यह आदेश आने के बाद जेल के अफसरों में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ अन्य अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ने अपने गुर्गों के जरिए 26 दिसंबर को मोहित का अपहरण कराकर जिला जेल में बुलाया। यहां जमकर पिटाई करने के बाद उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने नाम करा लिया। तीन दिन बाद केस दर्ज होने पर शासन हरकत में आया। पूरे मामले की जांच कराते हुए अतीक को बरेली जेल भेज दिया। वहां से बाद में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। तीन दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जेल अफसरों के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया है। पांच अफसरों पर भी कार्रवाई होनी है। इस क्रम में शासन ने जेल मुकेश कटियार को निलंबित कर दिया। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने निलंबन की पुष्टि की है।